आज के समय में सभी की इच्छा यही होती है कि उन्हें एक मोटा सैलरी पैकेज मिले। इसके लिए सभी ऐसा करियर भी चुनते हैं जिसमे अच्छी खासी कमाई हो। कई ऐसे प्रोफेशंस हैं जिन्हे चुन कर मोटी कमाई की जा सकती है। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रबंधन पेशेवर
मैनजमेंट प्रोफेशनल वो व्यक्ति होते हैं जो किसी भी संगठन की बुनियाद को मजबूत करते हैं। किसी भी संगठन के मैनेजमेंट को देखने का काम इनका ही होता है।यदि आप इस क्षेत्र में नए हैं तो आपको शुरुआत में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन एक्सपीरियंस मिलने के बाद अच्छी सैलरी मिलती है /

एंट्री लेवल सैलरी –3,00,000
मिड करियर सैलरी –25,00,000
एक्सपीरियंस्ड लेवल सैलरी –80,00,000

निवेश बैंकर्स
निवेश बैंकर कंपनी के लिए पैसा इकट्ठा करते हैं। इनका काम पैसे के साथ खेलना ही होता है और पैसे को इन्वेस्ट करने का काम इन्ही का होता है।

एंट्री लेवल सैलरी –12,00,000
मिड करियर सैलरी –30,00,000
एक्सपीरियंस्ड लेवल सैलरी –50,00,000 और अधिक

चार्टड एकाउंटेंट
इस पेशे में व्यक्ति को बिजनेस और अकाउंटेंसी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। हर कंपनी अपने लिए एक सीए हायर करती है। भारत में सीए की काफी मांग भी है।

एंट्री लेवल सैलरी–5,50,000
मिड करियर सैलरी –12,80,000
एक्सपीरियंस्ड लेवल सैलरी–25,70,000

तेल एंव प्राकृतिक गैस क्षेत्र के पेशेवर
इसमें भी आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इस जॉब के लिए आपको भूविज्ञानी या समुद्री इंजीनियरिंग की नॉलेज होनी चाहिए।

एंट्री लेवल सैलरी–7,00,000
मिड करियर सैलरी– 12,00,000
एक्सपीरियंस्ड लेवल सैलरी–18,00,000

डॉक्टर
डॉक्टर पेशे में आप काफी पैसा कमा सकते हैं लेकिन डॉक्टर बनने के लिए भी आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसलिए इस पेशे को भी आप चुन सकते हैं।

सामान्य अभ्यासी सैलरी –4,80,000
जनरल सर्जन –8,10,000
सीनियर डॉक्टर सैलरी –30,00,000 और अधिक

Related News