CTET की परीक्षा नजदीक है। सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। परीक्षा के आखिरी दिनों में सभी का लक्ष्य यही रहता है कि महत्वपूर्ण प्रश्नों को एक बार पढ़ लिया जाए, इसलिए कैंडिडेट्स पिछले साल के पेपर्स और अन्य बुक्स से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ते हैं। आज हम भी आपके लिए महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर लेकर आए हैं जो गणित विषय से जुड़े हैं। आप इन प्रश्न उत्तरों पर नजर डाल सकते हैं।

Q.1 - यदि एक पॉजिटव नंबर और उसके घन का योग 10 है। तो वह संख्या क्या होगी?

A.1

B.2✔

C.3

D.4

Q.2 - राम और शाम किसी काम को 12 दिन में कर सकते हैं। राम और मोहन उसी काम को 16 दिन में कर सकते हैं। मोहन और शाम उसी काम को 24 दिन में कर सकते हैं। तो बताइये राम, शाम और मोहन मिलकर उस काम को कितने दिन में पूरा करेंगे?

A.16/3

B.10

C.32/3✔

D.11

Q.3 - पारुल ने 60000 रु निवेश करके एक बिजनेस शुरू किया।4 महीने बाद किट्टू ने 80000 रु का कैपिटल लगाया और पारुल के साथ शामिल हो गया। 4 और महीने के बाद रोहन 100000 रु के निवेश के साथ व्यापार से जुड़ गया। 2 वर्ष के अंत में पारुल, किट्टू और रोहन के प्रॉफिट का रेश्यो क्या होगा?

A.9:11:10

B.9:10:10✔

C.9:12:10

D.15:14:12

Q.4 - दीपक और गौरी की वार्षिक आय 17 : 12 के अनुपात में है तथा उनके खर्चे का अनुपात 5 : 3 है। यदि उनमें से प्रत्येक 9000 रु की सालाना बचत करता है तो मोहित की सालाना आय (रुपए में ) क्या होगी?

A.24000✔

B.34000

C.22000

D.21000Q

Q.5 - 12 व्यक्तियों के पास औसतन 49 रु है। यदि एक नया व्यक्ति 55.5 रु के साथ उनसे जुड़ जाता है, तो नया औसत (रु में) क्या होगा?

A.49.5✔

B.50

C.49.75

D.49.25Q

Q.6 - 4000 रु पर 8% प्रतिवर्ष की दर से 6 वर्षों का साधारण ब्याज क्या होगा बताइये?

A.2020

B.1920✔

C.2080

D.1860

Q.7 - एक वस्तु का क्रय मूल्य, अंकित मूल्य का 64% है। यदि अंकित मूल्य पर 12% की छूट मिले तो प्रॉफिट कितना होगा?

A.25

B.37.5✔

C.33.33

D.40

Q.8 - वृत्ताकार पथ के बाहरी तथाआंतरिक परिमापों का अनुपात 14 : 11 है। यदि पथ 15 मीटर चौड़ा हो, तो आंतरिक वृत्त की त्रिज्या (मीटर में) क्या है?

A.70

B.33

C.35

D.55✔

Related News