चाणक्य एक महान ज्ञानी व्यक्ति के साथ साथ एक अच्छे नीतिकार भी थे। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए कई सारी नीतियां और नियम बताए हैं। यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं तो सफल बनने से आपको कोई नहीं रोक सकता। आज हम आपको ऐसी ही नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस बारे में।

कब क्या बोलें:- जीवन में सफल होने के लिए या बड़ा आदमी बनने के लिए तो हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किस समय पर क्या बोलना चाहिए। दुनिया में जितने भी सफल लोग हैं उन्हें बात करने का एक अलग लहजा है जबकि मुर्ख व्यक्ति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए जो बोलना चाहिए सोच समझ कर बोलना चाहिए।

किस से प्रेम करें:- अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति किसी के भी मोहजाल में फंस जाते हैं और अपना जीवन उस से प्रेम करने में बर्बाद कर देते हैं। लेकिन चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति को यह बात पता होती है कि किसे प्रेम करना है और किसका सम्मान करना है उसे बड़ा आदमी बनने से कोई नहीं रोक सकता।

क्रोध कब करें:- क्रोधी व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं होता है। गुस्से में हम खुद का तो नुकसान कर ही देते हैं साथ ही हम उन लोगों को भी खो बैठते हैं जो हमारे एकदम करीब हैं। इसलिए मनुष्य को इस बात का पता होना चाहिए कि किस पर कब और कितना क्रोध करना चाहिए।

Related News