कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं बीच में ही रोक दी गई थी लेकिन अब CBSE बोर्ड ने ये ऐलान कर दिया है कि विद्यार्थियों की परीक्षा होगी लेकिन अभी इसकी पूरी डिटेल आना बाकी है। 10वीं और 12वीं के एग्जाम 1 से 15 जुलाई के बीच में होगें, और कौन कौन से विषय की परीक्षा होगी , विडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने डेट्स का ऐलान किया।

वे कौन-कौन से विषय हैं जिनकी परीक्षा होगी..यहां देखें पूरी लिस्ट..

10वीं कक्षा के लिए परीक्षा के विषय
1. हिंदी कोर्स ए
2. हिंदी कोर्स बी
3. इंग्लिश कम्यूनिकेशन
4. इंग्लिश लैंग्वेज ऐंड लिटरेचर
5. साइंस
6. सोशल साइंस

12वीं क्लास के विषय होगें
1. बिजनस स्टडीज
2. भूगोल
3. हिंदी (इलेक्टवि)
4. हिंदी (कोर)
5. होम साइंस
6. समाजशास्त्र
7. कंप्यूटर साइंस (पुराना)
8. कंप्यूटर साइंस (नया)
9. इन्फर्मेशन प्रैक्टिस (पुराना)
10. इन्फर्मेशन प्रैक्टिस (नया)
11. इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी
12. बायॉ टेक्नॉलजी

उत्तर पूर्वी दिल्ली के 12वीं के छात्रों के लिए ये विषय होगें
1. इंग्लिश इलेक्टिव एन
2. इंग्लिश इलेक्टिव सी
3. इंग्लिश कोर
4. गणित
5. अर्थशास्त्र
6. जीवविज्ञान
7. राजनीतिक शास्त्र
8. इतिहास

Related News