दुनिया में कई बुद्धिमान मनुष्य है लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी ज्यादा तेज चलता था और इन्हे दुनिया के सबसे अधिक बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है। आज हम ऐसे ही 5 व्यक्तियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी बुद्धिमता का परिचय देने की कोई जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

थॉमस अल्वा एडिसन:- ये एक वैज्ञानिक थे और इन्होने कभी भी विज्ञान की हदों पर नियमों को ध्यान में रख कर काम करना नहीं सीखा और साड़ी हदें पार कर के कुछ कारनामें भी कर दिखाए। इन्होने ना सिर्फ इलेक्ट्रिक बल्ब बल्कि फोनोग्राफ सहित कई अन्य चीजों का भी अविष्कार किया। इन्हे पहचान इलेक्ट्रिक बल्ब के कारण मिली और पूरी दुनिया इन्हे जानने लगी। उस समय इनकी उपलब्धि वाकई काफी बड़ी थी। अमेरिका में अकेले 1093 पेटेन्ट कराने वाल एडीसन का नाम दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिकों में आता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन:- अल्बर्ट आइंस्टीन एक सैद्धांतिक भौतिकविद् थे। उन्हें सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण के लिए जाना जाता है। उन्हें प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज और सैद्धांतिक भौतिकी के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें फिजिक्स का पितामह भी कहते हैं। उन्हें आप बुद्धिमानी का पर्यायवाची कह सकते हैं।

गैलीलियो गैलिली:- गैलीलियो गैलिली को खगोलविद के रूप में जाना जाता है। इन्होने दूरबीन में कई सुधार किए और उसे अधिक शक्तिशाली और खगोलीय प्रेक्षणों के लिए उपयुक्त बनाया। उन्होंने कई ऐसे तथ्यों का खुलासा किया जिसके बारे में दुनिया को कुछ पता नहीं था और खगोल को एक अलग दिशा दी।

शेक्सपियर:- शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा तो थी ही साथ ही उन्हें कला का भी काफी ज्ञान था। शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। उन्होंने प्रकृति से जुड़ी जिस भी चीज को अपने शब्दों से छुआ तो मानों उन्हें एक नया जीवन मिल गया हो। शेक्सपियर जैसा कवी शायद ही इस दुनिया में कोई और है।

लिओनार्दो दा विंची:- लिओनार्दो दा विंची एक चित्रकार, वास्तुकार, मूर्तिकार, वैज्ञानिक, संगीतकार, इंजीनियर, गणितज्ञ, शरीर-रचना, आविष्कारक, भू-विज्ञानी, नस्पति विज्ञानी, मानचित्रकार,और लेखक थे। गिनीज बर्ल्‍ड रिकॉर्ड में लियोनार्डो की पेंटिंग मोनालिसा को इतिहास में सबसे ज्‍यादा इंश्‍योरेंस वैल्‍यू वाली पेंटिंग बताया गया।

Related News