pc: tv9hindi

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट, cbse.nic.in, या cbse.gov.in से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होने वाली हैं।

फिलहाल, बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी नहीं किए हैं. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए हॉल टिकट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। कक्षा 10 की परीक्षाएँ 15 फरवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024 तक होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएँ 15 फरवरी, 2024 से 2 अप्रैल, 2024 तक निर्धारित हैं। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, छात्र उन्हें अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2024 डेट शीट

जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 28, 29 फरवरी 2024 और 1, 4, 5, 6, 7, 9 मार्च 2024 और 11, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 28, 30, 1 और 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी.

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2024 डेट शीट

जारी टाइम टेबल के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं15 फरवरी 2024 से 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 28 फरवरी 2024 और 2, 4, 5, 7, 11 और 13 मार्च 2024 तक होंगी।


गौरतलब है कि सीबीएसई ने दिसंबर में 2023 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी की थी और परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 को शुरू हुई थीं। 10 वीं की अंतिम परीक्षाएं 21 मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुईं थी। पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10.30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुआ था।

2022 में सीबीएसई ने दिसंबर के आखिरी हफ्ते में बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की थी। 2023 और 2022 के परिणाम क्रमशः 12 मई और 10 मई को जारी किए गए थे। बोर्ड ने दोनों वर्षों के लिए टॉपर्स की सूची जारी नहीं की।

उत्तर प्रदेश, बिहार और झाखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। वहीं अभी एमपी, उत्तराखंड, छत्तीगढ़ सहित अन्य राज्यों में बोर्ड परीक्षा की तारीख नहीं घोषित की गई है।

Related News