नेहरू युवा केंद्र संगठन ने 13 हजार से अधिक पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। NYKS स्वयंसेवक भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 2021-22 आधिकारिक पोर्टल nyks.nic.in पर 20 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। 10 वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय युवा कोर परियोजनाओं के लिए कुल 13206 पदों का चयन किया जाना है। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की तारीख शुरू - 05 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 20 फरवरी 2021
साक्षात्कार की तिथि - 25 फरवरी से 05 मार्च 2021
रिजल्ट जारी करने की तिथि - 15 मार्च 2021



शैक्षिक योग्यता:
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा की गई भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10 वीं पास होना अनिवार्य है।

आयु सीमा:
इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 तक की जाएगी।

वेतनमान:
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रति माह 5000 रुपये मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया:
नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 13 हजार भर्ती के लिए साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार को ईमेल या संदेश द्वारा साक्षात्कार के बारे में सूचित किया जाएगा।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन: https://nyks.nic.in/nycapp/strmainnycapp.asp

Related News