केरियर डेस्क। दोस्तों आज भारत में कई युवा इंजीनियर की पढ़ाई करते हैं। आज भारत में आपको हजारों इंजीनियरिंग संस्थान देखने को मिल जाएंगे, जिनसे हर साल लाखों विद्यार्थी इंजीनियरिंग पास करते हैं। दोस्तों भारत में बने कुछ इंजीनियरिंग संस्थान ऐसे भी है जहां पर देश-विदेश के विद्यार्थी भी पढ़ाई करने आते हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही इंजीनियरिंग संस्थान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एशिया का सबसे पुराना इंजीनियरिंग संस्थान भी माना जाता है। जानकारी के लिए हम आपको तभी उत्तराखंड के रुड़की में बने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) को एशिया का सबसे पुराना इंजीनियरिंग संस्थान माना जाता है, जिसकी शुरुआत साल 1845 में हुई थी और यह वर्तमान में भी चलन में है।

Related News