नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ऐसे ही सामान्य ज्ञान के सवालों की जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

इन दिनों सोनी टेलीविज़न पर जनता के बीच लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 10वें सीजन का प्रसारण किया जा रहा है। इस सीजन में अभी तक सिर्फ असम की विनीता जैन ही 1 करोड़ की धनराशि जीत पाई है। हम आपको 6 लाख 40 हजार से लेकर एक करोड़ रुपए तक के वो कठिन सवाल बता रहे है, जिनका जवाब देकर विनीता इस सीजन की पहली करोड़पति बनी।

6 लाख 40 हजार रूपये के लिए 11वां सवाल -

हूलॉक गिबन इनमें से किस जीव की भारत में पाई जाने वाली अकेली प्रजाति है?

1. बंदर

2. एप

3. गिद्ध

4. याक

जवाब - एप

12 लाख 50 हजार के लिए 12वां सवाल -

इनमें से कौन सी किताब वर्ष 1944 में अप्रैल से सितंबर महीने के बीच जेल में लिखी गई थी?

1. द डिस्कवरी ऑफ इंडिया,

2. माइन काम्फ

3. माय एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ

4. गीतांजलि

जवाब: द डिस्कवरी ऑफ इंडिया

25 लाख रूपये के लिए 13वां सवाल -

कौन से स्वतंत्रता सेनानी भारतीय पेट्रोलियम उद्योग के जनक रुप में जाने जाते हैं?

1. केशव दत्त मालविया

2. कैलाश नाथ काट्जू

3. नित्यानंद कानुनगो

4. सरदार स्वरन सिंह

जवाब - केशव दत्त मालविया

50 लाख रूपये के लिए 14वां सवाल -

किस शहर के बारे में मार्क ट्वेन ने लिखा था,' यह इतिहास से भी प्राचीन है, परंपराओं से भी पुराना है , दंत कथाओं से भी पुरातन है और अब इन सबको एक साथ कर देंगे तो उससे भी दोगुना प्राचीन है'?

1. दिल्ली

2. ढाका

3. प्रयाग

4. वाराणसी

जवाब - वाराणसी

1 करोड़ रूपये के लिए 15वां सवाल -

भारत में, सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों के सबसे बड़े संविधान खंडपीठ ने किस मामले की सुनवाई की थी?

1. गोलकनाथ केस

2. अशोक कुमार ठाकुर केस

3. शाह बानो केस

4. केशवानंद भारती केस

जवाब - केशवानंद भारती केस

Related News