नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ऐसे ही सामान्य ज्ञान के सवालों की जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?

जवाब - व्योमेश चन्द्र बनर्जी

2. अमृतसर शहर की स्थापना का श्रेय किसे दिया जाता है?

जवाब - गुरु रामदास को

3. चावल उत्पादन में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?

जवाब - दूसरा

4. पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ था?

जवाब - 1556 में

5. भारत का कौनसा शहर पीतल के सामान के लिए प्रसिद्ध है?

जवाब - मुरादाबाद

6. ऐरावतेश्वर मंदिर कहाँ पर स्थित है?

जवाब - दारासुरम, तमिलनाडु

7. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित प्रथम बैडमिंटन खिलाड़ी कौन है?

जवाब - पुलेला गोपीचंद

8. सवाई मान सिंह स्टेडियम कहाँ स्थित है?

जवाब - जयपुर में

9. विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब - 14 नवम्बर

10. एटीएम को हिंदी में क्या कहते है?

जवाब - स्वचालित गणक यंत्र

Related News