सरकारी नौकरी को भारत में सबसे अधिक महत्व दिया जाता है और हर साल लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं। अलग अलग क्षेत्रों में युवा सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं। इन्हे क्लियर करने के लिए काफी मेहनत की भी जरूरत होती है। आज हम बात कर रहे हैं भारतीय रेलवे की जो 1.4 मिलियन लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा सबसे बड़ा नेटवर्क है।

रेलवे में हर साल अलग अलग विभागों में हजारों की संख्या में नौकरियां निकलती है। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि आखिर लाखों की संख्या में छात्र इस क्षेत्र में अप्लाई क्यों करते हैं? आइए जान लेते हैं।

रेलवे में पद के अनुसार काम करने वाले कर्मचारी ग्रेड पे, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता यहां तक कि कुछ पदों पर रहने के लिए घर भी मिलता है। रेलवे रहने के लिए अपने एम्प्लॉयीज को क्वार्टर्स देता है और इसके लगभग आधे कर्मचारी इन्हीं आवासीय क्वार्टरों में ही रहते हैं।

अन्य सरकारी विभागों की तरह ही रेलवे में रिटायर होने पर कर्मचारियों को पेंशन भी मिलती है इसलिए इसमें सिक्योरिटी भी रहती है।

भारतीय रेलवे के पास अपने खुद के स्कूल और कॉलेज हैं जहां कर्मचारियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। कर्मचारियों को मेडिकल उपचार के लिए भी पैसे मिलते हैं।

किसी कर्मचारी की काम करने के दौरान यदि मौत हो जाती है तो उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिल सकती है।

रेलवे के कर्मचारी रेलवे के पास से देश में कहीं भी फ्री में यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए भारत में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है।

Related News