प्रश्न 1: भारत में पहला आधार कार्ड किस व्यक्ति का बना था?

उत्तर: भारत का पहला आधार कार्ड एक महिला का बनाया गया था जिसका नाम रंजना था और यह आधार कार्ड तेम्भाली, महाराष्ट्र में बना था।

प्रश्न 2: कागज का आविष्कार किसने किया?

उत्तर : साईलुन ने

प्रश्न 3: भारत की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है?

उत्तर: भारत की सबसे महंगी फिल्म '2.0' है जिसका बजट 543 करोड़ रूपये है। यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे महंगी फिल्म है।

प्रश्न 4: पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर: 1894 में

प्रश्न 5: इंटरनेट को हिंदी में क्या कहते हैं ?

उत्तर: इंटरनेट को हिंदी में अंतरजाल कहा जाता है।

प्रश्न 6: महावीर का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर: वैशाली में

प्रश्न 7: नरेंद्र मोदी जी ने कितने देशों का दौरा किया है?

उत्तर: नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री फरवरी 2019 तक 41 विदेश दौरे पर गए है और 59 देशों का दौरा किया है।

Related News