आपने फायर बिग्रेड को देखा होगा और ये सवाल आपके दिमाग में जरूर आया होगा कि भला इन गाड़ियों का रंग लाल ही क्यों होता है। ये गाड़ियां भला किसी और रंग की क्यों नहीं होती है? तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि भला फायर बिग्रेड की गाड़ियां लाल रंग की ही क्यों होती है।

कुछ मिथ्य:

आम तौर पर जब लोगों से पूछा जाता है तो उनका जवाब ये होता है कि लाल रंग खतरे का निशान होता है और जब कोई लाल रंग की गाड़ी सड़कों पर दौड़ती है तो इसका मतलब है कि वह किसी खतरे से निपटने के लिए जा रही है। लेकिन ऐसा जरा भी नहीं है।

दरअसल फायर बिग्रेड की गाड़ी के लाल रंग के होने के पीछे मुख्य कारण ये है कि ताकि ये सड़कों पर आसानी से दिखाई दे। अग्निशमन दल द्वारा इस रंग का प्रयोग काफी पुराने समय से किया जा रहा है।

इतिहास के झरोखे से:

यदि इतिहास के कुछ पुराने पन्नों पर गौर करें अलग अलग मान्यतायें मिलती है। कुछ पुराने इतिहासकारों और जानकारों का मानना है कि, फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लाल रंग होने की वजह पुराने समय में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों का रंग है।

दरअसल जब उन्नसवी सदी की शुरूआत में कारों का निर्माण होना शुरू हुआ तो उस दौर में हेनरी फोर्ड ने अपनी गाड़ी टी फोर्ड के लिए ब्लैक यानी की काला रंग का उपयोग किया था। इसके बाद सभी को ये रंग पसंद आने लगा और सभी अपनी गाड़ियों को इसी रंग में चाहते थे। इसका एक कारण ये भी है कि काला रंग सस्ता और टिकाऊ होता है।

उस समय सड़कों पर ज्यादातर काले रंग की गाड़ियां ही दिखाई देती थी। कुछ लोग मानते हैं कि काले रंग की गाड़ियों के बीच अलग पहचान बनाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लाल रंग दिया गया। लेकिन साफ़ तौर पर इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।

रंगों में भेद करने के लिए:

इसके अलावा एक थ्योरी के अनुसार अग्निशमन गाड़ियां काले रंग के बीच अलग नजर आती थी जिसके कारण उन्होनेें लाल रंग का चुनाव किया। लेकिन इसे समझने के लिए इसके पीछे के विज्ञान को समझना भी जरूरी है।

रंगों का विज्ञान:

सन 2004 में फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल के जेम्स डी वेल्स ने एक शोध के अनुसार किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों का रंग ऐसा होना चाहिए जो हर स्थिती में किसी को भी आसानी से दिख जायें।

वहीं सन 1965 में लंदन के लांस्चर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी की रिसर्च कुछ और कहानी कहती है। उसके अनुसार पीले रंग को आसानी से देखा जाने वाला रंग घोषित किया गया था। जिसके बाद लंदन में फायर बिग्रेड की ​गाड़ियों में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाने लगा।

लाल रंग की अग्निशमन दल की गाड़ियों पर आज भी पीली रंग की पट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि दूर से ही किसी को भी दिखाई दे सकती है।

Related News