बहुत से युवा हर साल भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना की बात करें तो इसमें BSF, CRPF. CISF, ITBP, SSB आदि शामिल है। ये सभी पुलिस बल का एक हिस्सा हैं। आज हम CRPF की बात करने जा रहे हैं कि आप इसमें करियर कैसे बना सकते हैं?

CRPF में कई युवा करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए कड़ी मेहनत और जज्बे की जरूरत है। आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

CRPF क्या है?

CRPF भारत के केन्द्रीय पुलिस बल में सबसे बड़ा होता है। CRPF का मुख्यालय दिल्ली में है। CRPF में कार्यरत जवानों का काम देश की सुरक्षा करना, राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सहायता करना, कानून व्यवस्था को बनाये रखना और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ के देश की सुरक्षा करना होता है।

कैसे ज्वाइन करें

CRPF ज्वाइन करने के लिए आपको 3 लेवल्स को क्लियर करना होगा। एंट्रेस के लिए कैंडिडेट को रिटर्न एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, तथा मेडिकल टेस्ट देना होता है और इसे क्लियर करने के बाद इंटरव्यू होता है।

फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट में 100 मीटर की दौड़ होती है जिनमे कैंडिडेट को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। बता दें कि इस दौड़ को उन्हें16 सेकंड और 18 सेकंड में क्लियर करना होता है और 5 मीटर और 3 मीटर की लंबी कूद होती है। इसे क्लियर कर लेने वालों का मेडिकल टेस्ट होता है।

इंटरव्यू

इन सभी टेस्ट को क्लियर कर लेने के बाद कैंडिडेट का इंटरव्यू राउंड होता है और CRPF में जवान के तौर पर सेलेक्शन होता है।

CRPF एलिजिब्लिटी

इनमे आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 20 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

आयु में छूट:- आरक्षित जाति को रिजर्वेशन के अनुसार छूट भी मिलती है।

शैक्षणिक योग्यता

CRPF एग्जाम के लिए कैंडिडेट का 10th पास होना जरूरी है।

CRPF एग्जाम पैटर्न

CRPF एग्जाम में 2 पैटर्न होता है। जिसमे कुल 300 नंबर का पेपर होता है।

1st पेपर में जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाते है। जो 200 मार्क्स के होते हैं।

2nd पेपर में हिंदी इंग्लिश ऐसे, पैसेज, Precis Writing (English) आदि के प्रश्न पूछे जाते है। जो 100 मार्क्स के होते हैं।

निष्कर्ष

तो अब आप समझ चुके होंगे कि CRPF में करियर कैसे बनाया जा सकता है। इसमें करियर बनाने के लिए आपको इन सभी पड़ावों से होकर गुजरना होगा।

Related News