यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सीविल सर्विस (प्रीलिमनरी) परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इस से जुडी पूरी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जानकारी पढ़ के आवेदन कर सकते हैं।

पद

सिविल सर्विस (प्रिलिमनरी) एग्जाम 896 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। बात करें इंडियन फॉरेस्ट सर्विस पोस्ट के लिए एग्जाम 90 पदों पर आयोजित होगा।

एलिजिब्लिटी

सिविल सर्विस (प्रिलिमनरी) (IAS परीक्षा):- कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरुरी है।

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा (IFS):- वनस्पति विज्ञान, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, भूविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित,सांख्यिकी और जूलॉजी या कम से कम एक सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हो।

आवेदन फीस: जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये, एससी/एसटी के लिए फ्री

आवेदन शुरू होने की डेट19 फरवरी थी। आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 19 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होता है सेलेक्शन

यूपीएससी 'सिविल सर्विस परीक्षा 2019' की परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है जिसमें प्रीलिमनरी, मेन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इनमे लैंग्वेज, ऐतिहासिक, मैथ्स, साइंस और सामाजिकता से जुड़े ज्ञान की परीक्षा होती है। वहीं 275 नंबर के इंटरव्यू को क्लियर करने के बाद आप सिविल सर्विस ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

जरूरी तारीख

1. आवेदन करन की आखिरी तारीख : 18 मार्च 2019

2.प्रिलिमनरी परीक्षा की तारीख: 2 जून 2019

3. मेन परीक्षा : 20 सितंबर 2019

4. IFS मेन परीक्षा 2019: 1 दिसंबर 2019

Related News