आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि कैदियों को जेल में सुखी रोटी और सब्जी मिलती है और एक मग में डाल कर पानी दिया जाता है। तो क्या आपने कभी सोचा कि वाकई में कैदियों को कैसा खाना मिलता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

असल में जेलों में कैदियों को कैसा खाना मिलता है यह राज्य पर निर्भर करता है। हर राज्य की सरकार कैदियों पर खर्च करती है और कैदियों को कैसा खाना मिलता है, ये बता उनको मिलने वाले खर्चे पर निर्भर होती है। एनसीआरबी यानी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक राज्य सरकारें औसतन प्रत्येक कैदी 52 रुपये 42 पैसे खर्च करती है। जिसमे कैदियों को सुबह का नाश्ता और 2 समय का खाना दिया जाता है। सबसे अधिक जम्मू कश्मीर की सर्कार अपने कैदियों पर खर्च करती हैं। वहीं दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सरकार अपने कैदियों पर सबसे कम पैसा खर्च करती है।

कैदियों को खाने मेंपतली दाल, चार रोटी और कुछ साधारण चावल ही मिलते हैं। कभी कभी कैदियों को बाहर से खाना मंगवाने की भी परमिशन मिलती है। एक बार परमिशन मिलने पर आप कुछ लिमिटेड खाना ही बाहर से मंगा सकते हैं।

जेल में कैंटीन भी होती है जहां से कैदी खाना खरीद सकते हैं। कैदी को अपने घर वालों से 2000 रुपए मिलवाने की भी छूट होती है। इसके अलावा जेल में रह कर काम करने पर भी कैदियों को पैसे मिलते हैं जिस से वे खाना खरीद सकते हैं। सही मायने में देखा जाये तो किस जेल में कैसा खाना मिलता है यह वहीं बेहतर बता सकता है जो उस जेल में रह चुका है।

Related News