चाणक्य को एक विद्वान और महान नीतिकार माना जाता है। जीवन में यदि कोई चाणक्य की इन नीतियों का अनुसरण कर ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आज हम आपको चाणक्य की नीति के अनुसार ऐसे व्यक्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिंदगी भर मुर्ख ही रहते हैं।

जो अपनी पत्नी के स्वभाव या आचरण के बारे में दूसरों को बताते हैं

चाणक्य के अनुसार कभी भी अपनी पत्नी के स्वभाव और आचरण के बारे में दुसरो को भूल कर भी नहीं बताना चाहिए। इस से दुष्ट लोग गलत समय पर इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप जीवन में मुर्ख ही रहेंगे।

जो मुर्ख व्यक्तियों से तर्क वितर्क करते हैं

कई लोगों को दूसरों से तर्क वितर्क करने की आदत होती है ऐसे में मुर्ख व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर यदि वे उस से भी तर्क वितर्क करते हैं तो वे अपने समय को बर्बाद करते है। इसलिए यदि आपको पता है कि आप सही भी हैं तब भी मूर्खों से तर्क वितर्क नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप हमेशा मुर्ख ही रहेंगे।

जो बिजनेस में होने वाले नुकसान के बारे में दूसरों को बताते हैं

यदि आपको बिजनेस में कोई नुकसान हुआ भी है तो किसी को भूल कर भी ना बताएं। क्योकिं आपको पता है कि कोई आपकी मदद नहीं करने वाला है। यदि फिर भी आप किसी पर विश्वास करके ये बातें किसी को बताते हैं तो आगे चलकर लड़ाई या द्वेष में वे इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।

जो अपने अपमान के बारे में दूसरों को बताते हैं

यदि आपका अपमान हुआ है तो इस बारे में किसी को भूल कर भी ना बताएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप मुर्ख ही समझे जाएंगे।

Related News