देश के मिलिट्री और आर्मी स्कूलों की बात करें तो ये स्कूल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ही चलाए जाते हैं। नेशनल आर्मी स्कूल रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं। इन स्कूलों से शिक्षा लेकर कई जवान निकलते हैं।

आज हम ऐसे ही 5 स्कूलों के बारे में बताने का रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

इंडियन आर्मी ऑफिसर्स को मिलती है मोटी सैलरी और ये सुविधाएँ, क्लिक कर जानें

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल

यह हिमाचल प्रदेश के चैल में बना एक आवासीय स्कूल है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड भी यहाँ ही है और इसे कैडेटों के लिए एक प्रशिक्षण और खेल का मैदान के रूप में उपयोग किया जाता है। स्कूल में CBSC 10वीं और 12वीं क्लास के लिए कैडेट तैयार होते हैं।

कैसे बन सकते हैं जिला कलेक्टर, पढ़ें पूरी जानकारी

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बैंगलोर

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की स्थापना 1946 में सशस्त्र बलों में काम करने वाले सैनिकों के बच्चों के लिए की गई थी। इस स्कूल का कैंपस बंगलौर, कर्नाटक में है। स्कूल 6th से लेकर 12th तक के बच्चों को एजुकेशन देता है। नेशनल डिफेन्स अकेडमी में एडमिशन की चाह रखने वाले बच्चों को भी आवेदन करने के तैयारी करवाना यहाँ का उद्देश्य है।

आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं

यह दिल्ली में है और यहाँ डिफेंस में काम कर रहे कैंडिडेट्स के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। स्कूल का कैंपस काफी बड़ा और विशाल है और 33 एकड़ में फैला हुआ है। इस कैंपस में 3 ऑडिटोरियम, तीन कैफेटेरिया,साइंस पार्क और लड़कों के लिए हॉस्टल शामिल है। इसके अलावा यहाँ 2 फुटबॉल मैदान, 2 टेनिस कोर्ट, 6 बास्केटबॉल कोर्ट,1 हॉकी फील्ड, 1 जिम, 2 वॉलीबॉल कोर्ट एक बैंक और बहुत कुछ है।

जंग के दौरान ये खाते हैं इंडियन आर्मी के जवान, जिस से रहते हैं बेहद फुर्तीले

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 1962 में बनाया गया था। यह राजस्थान के धौलपुर में 1500 एकड़ में फैला है। यहाँ बहुत सी डिजिटल फैसिलिटीज भी स्टूडेंट्स को मिलती है जिनमे डिजिटल क्लास रूम, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, इंटरनेट कंप्यूटर लैब एक विशाल लाइब्रेरी, खेल सुविधा और सभागार आदि शामिल है।

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून में स्थित है और ये कॉलेज 1922 में बना था जो सबसे पुराने संस्थानों में एक है। यह एक बोर्डिंग स्कूल है। ये इंडियन गवर्नमेंट के अंडर में आता है। सशस्त्र बलों में कार्यरत कर्मियों के बच्चों को यहाँ एडमिशन मिलता है।

Related News