लालू यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के एक छोटे से गांव फुलवरिया में हुआ था। इनका बचपन बहुत ही मुश्किलों का सामना करते हुए गरीबी में बीता। इसका परिवार दो वक्त की रोटी भी बड़ी मुश्किल से जुटा पाता था। कई परेशानियों के बाद भी लालू ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। पढ़ाई के साथ साथ वो दिन में गाय-भैंस चराते थे। लालू यादव के सफर की कहानी जितनी रोचक है उतना ही अनोखा उनका जीवन रहा है। अगर मूड में हो तो लालू कॉमेडियन से ज्यादा हंसा सकते हैं और जब विरोधियों पर तीखे वार करने लग जाय तो शब्दों की सीमाएं भी लांघ देते है।


अपनी जीवन शैली के चलते लालू यादव ने जीता जनता का दिल, आइए पढ़ते हैं लालू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें…

1. लालू का जन्म बिहार के फुलवरिया गांव में हुआ था। 6 पुत्रों में से दूसरे स्थान पर लालू हैं।

2. लालू यादव ने अपने गांव के स्कूल में ही पढ़ाई की है। इसके बाद वो बैचलर ऑफ लॉ में अपनी पढ़ाई पूरी की पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में अपनी स्नातकोत्तर डिग्री भी हासिल की।

3. लालू यादव राजनीति में कदम रखने से पहले बिहार के पशु चिकित्सा कॉलेज में एक क्लर्क के रूप में काम किया करते थे।

4. लालू जय प्रकाश की प्रथाओं से काफी प्रभावित थे। जो की भारत में समाजवादी आंदोलन के पिता राज नारायण से प्रेरित हैं।

खाने में क्या पसंद करते हैं अरविंद केजरीवाल, सोनिया गांधी और अखिलेश यादव, यहाँ जानिए

5. लालू प्रसाद चारा घोटाले में जेल जाने वाले और संसदीय सीट खोने वाले पहले राजनेताओं में से एक हैं, लालू को अदालत ने पद संभालने से प्रतिबंधित कर था।

6. 1 जून 1973 को लालू ने राबड़ी देवी से शादी की थी। जिसके बाद उनके 11बच्चे हुए। जब लालू की शादी हुई थी जब लालू को राजनीती में कोई नहीं जानता था। और उस समय राबड़ी देवी की उम्र केवल 14 वर्ष थी।

जब सफर के दौरान नरेंद्र मोदी की नज़र इस महिला पर पड़ी थी ,,,तब

7. 1980 के दशक में लालू यादव बिहार राज्य की राजनीति में छा गए। जिसके बाद मुस्लिम और यादव समुदायों के बीच उन्हें जाने जाना लगा।

8. लालू प्रसाद को भीड़ खींचने वाले, चतुर राजनेता के रूप में भी जाना जाता है। लेकिन जाति वाद को बढ़ावा देने के कारण उनकी कई प्रकार से आलोचना भी की गई।

Related News