महाराष्ट्र चुनाव नतीजे आए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी ये क्लियर नहीं हो पाया है कि किसकी सरकार बनेगी। क्योकिं कोई भी गठबंधन करने को तैयार नहीं है। इसलिए ये फैसला अधझुल में ही है।

अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन नहीं लागू होता है तो भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फडणवीस शिव सेना के आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार में से कोई एक नेता मुख्यमंत्री बनेगा। आइए जानते हैं इन तीनों नेताओं के बारे में।

महारष्ट्र में गठबंधन से सरकार बनाने में क्यों डर रहा है विपक्ष, ये हैं 3 कारण

देवेंद्र फडणवीस:- देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस को इस रेस में एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है। महाराष्ट्र के 18वें प्रमुख मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हैं। वह शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। फडणवीस महाराष्ट्र विधान सभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पूरा कार्यकाल पूरा करने वाले वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र के केवल दूसरे सीएम हैं।

आदित्य ठाकरे:- आदित्य उद्धव ठाकरे मुंबई, महाराष्ट्र से महाराष्ट्र विधानसभा के विधायक हैं। वह उद्धव ठाकरे, शिवसेना के नेता और बाल ठाकरे के पोते हैं। वह शिवसेना की युवा शाखा, युवा सेना के अध्यक्ष हैं। आदित्य ठाकरे को इतना अनुभव नहीं है कि वे ठीक तरह से सरकार चला सके।

लोकप्रिय नेताओं में कौन शाकाहारी और कौन मांसाहारी, जान लीजिए

शरद पवार:- शरद गोविंदराव पवार, महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारत की राजनीति के साथ-साथ महाराष्ट्र की क्षेत्रीय राजनीति में प्रमुखता रखते हैं। वे भी महाराष्ट्र का सीएम बनने के लिए प्रबल दावेदार हैं।

मोदी सरकार के फैसले से इस बिजनेस में हो रहा फायदा! कर सकते हैं 50 हजार रुपये मासिक कमाई

पहले सभी को ये ही लगा था कि भाजपा-शिवसेना का गठबंधन ही सरकार बनाएगा, लेकिन शिवसेना ने इसके लिए जो शर्ते रखी है वो भाजपा मानने को तैयार नहीं है। शिवसेना (Shiv Sena) इस कोशिश में भी लगी है कि वह कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन (Congress-NCP) के साथ मिलकर सरकार बना ले।

Related News