आप सभी के मन में ये खयाल जरूर आया होगा कि पीएम मोदी की कैबिनेट में कौनसा मंत्री कितना पढ़ा लिखा है और आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

अमित शाह



अमित शाह (54) को गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने बीएससी की डिग्री प्राप्त की है।

राजनाथ सिंह



राजनाथ सिंह (67) को रक्षा मंत्री बनाया गया है। उनके पास एमएससी की डिग्री है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2 बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

अश्विनी चौबे



अश्विनी चौबे (66) को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और राजयमंत्री बनाया गया है। चौबे ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। पिछली सरकार में भी वे मंत्री पद पर रह चुके हैं।

स्मृति ईरानी



स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है। उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है। अमेठी से राहुल गांधी को हरा कर उन्होंने जीत हासिल की है।

निर्मला सीतारमण



निर्मला सीतारमण पहले रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। इस बार निर्मला सीतारमण (59) को वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने एम फिल तक पढ़ाई की है।

नितिन गडकरी


नितिन गडकरी (62) को राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, सड़क परिवहन का कार्यभार मिला है। इन्होने कानून की शिक्षा हासिल की है।

पीयूष गोयल



पीयूष गोयल (55) राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें रेलवे और वाणिज्य उद्योग मंत्री बनाया गया है। गोयल ने बीकॉम, एलएलबी और सीए की पढ़ाई की है।

लालू प्रसाद यादव से जुड़ी ऐसी बातें जो आप भी नहीं जानते होंगे, जानकर रह जाएंगे हैरान

बाबुल सुप्रियो



बाबुल सुप्रियो (48) को पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सुप्रियो ने बीकॉम तक पढ़ाई की है।

खाने में क्या पसंद करते हैं अरविंद केजरीवाल, सोनिया गांधी और अखिलेश यादव, यहाँ जानिए

प्रताप चंद्र सारंगी



प्रताप चंद्र सारंगी को एमएसएमई, पशु संवर्धन डेयरी एवं मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। सारंगी ने ग्रेजुएशन किया है।

Related News