हम जो आज भोजन ग्रहण कर रहे हैं उसकी तुलना 2000 साल पहले ग्रहण किए जाने वाले भोजन से करें तो आपको काफी बदलाव देखने को मिलेगा। समय के साथ साथ और परिस्थितयों के अनुसार हमारी फ़ूड हैबिट्स बदलती रहती है। विज्ञान का इसमें एक अहम योगदान है।

आज टेक्नोलॉजी और विज्ञान के आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज से 10 साल बाद आपको क्या क्या खाने को मिलेगा? इसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। आइए जानते हैं।

1. बिना जीव का मांस (Lab Grown Meat)

खेती के आविष्कार से पहले हमारा ज़्यादातर खाना मांस ही हुआ करता था। तब इंसान शिकार करके मांस खाता था और उसी से अपना गुजारा करता था लेकिन अब .लैब ग्रोन मीट या कल्चर्ड मीट का मतलब ऐसा मांस बनाया है जिसे बनाने के लिए जीव हत्या करने की जरूरत नहीं है।

किसी भी जानवर का शरीर बहुत सारे सेल्स (कोशिकाओं) से मिलकर बनता है। इनमे स्टेम सेल्स भी होते हैं जिनकी मदद से वैज्ञानिक मांस विकसित कर सकते हैं।

2. पौष्टिक खाना (Genetically Modified Food)

ये हम सभी जानते हैं कि सभी जीवों में DNA होता है और DNA के अंदर कुछ भी बदलाव करके हम उस जीव के अस्तित्व को ही बदल सकते हैं। ऐसा वैज्ञानिक काफी समय से कर भी रहे हैं।

1994 में पहला जेनेटिकली मॉडीफाइड फूड तैयार किया गया था। इसमें वैज्ञानिक किसी जिव से बुरी चीजों को हटा कर उसमे अच्छी चीजें ऐड कर देते हैं इस से आपको अच्छा खाना मिलेगा।

3. खाने वाला पानी (‘Ooho’ Edible Water)

तीसरा वाला खाना पानी है। आपने खाने वाला पानी कभी नहीं सुना होगा। ये एक तरह की बॉल्स होती है जो मुँह में रखते ही पानी की तरह घुल जाती है। दरअसल जिस तरह हम कैप्सूल को खाते हैं और बॉडी में जाकर ये डिसॉल्व हो जाता है उसी तरह ये वाटर बॉल्स भी ऐसे ही मेटेरियल से बनाई जाती है।

Related News