भारत की थल सेना दुनिया की सबसे मजबूत थल सेना में से एक है। सेना के जवान दिन रात बॉर्डर पर जागते हुए अपने देश की रक्षा करते हैं। ऐसे में उन्हें हर पल सावधान और चौकन्ना रहना पड़ता है। इसके लिए उन्हें बहुत सी कैलोरी और प्रोटीन की भी जरूरत होती है।

सेना के जवान क्या खाते है, क्या पीते है, कहा रहते है, इन सबके बारे में आपको कोई जानकारी नहीं होगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विपरीत परिस्थितयों में सेना के जवान क्या खाते हैं। उन्हें कैसा भोजन मिलता है?

सामान्य परिस्थितयों में भोजन

सुबह-सुबह चाय नाश्ते में बिस्किट या पूरियां और सब्जी दी जाती है। नाश्ते के बाद जवान परेड पर जाते है। 11 बजे परेड से लौटते ही उन्हें चॉकलेट और बिस्किट जैसे रिफ्रेशमेंट दिए जाते है।

दिन का खाना प्रोटीन से भरा होता है। इसमें दाल, चावल, रोटी, सब्जी और सलाद शामिल होता है। हफ्ते में 2 बार उन्हें नॉनवेज भी दिया जाता है जो प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। हर दिन जवानों को अलग-अलग खाना दिया जाता है। इसके लिए एक मैन्यू शेडूल भी बनाया जाता है ।

फूड बार और सूप के अलावा भारत में सैनिकों को खाने में सब्जी के साथ चपाती और पूरी मिलती है।

विपरीत परिस्थितियों में क्या खाते हैं

इस दौरान वो चपाती, सूजी का हलवा, वेज पुलाव, आलू मटर की सब्जी लेते हैं। सभी की मात्रा पहले से तय होती है। जवानों के लिए एक कैलोरी पैक डिसाइड होता है जिसमें जवान 1520 कैलोरी की डाइट लेते हैं। जिसमें 100 ग्राम सूजी के हलवे के साथ वे वेज पुलाव लेते हैं। कई बार काफी दिनों तक मैदान में ही रहना होता है तो इस दौरान जवान 100 ग्राम के 2 सॉफ्ट बार के साथ शुगर चिक्की और गुड लेते हैं।

Related News