हिन्दू धर्म में पूजा के समय कुछ ऐसी बातें है जिन्हे जरूर ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने के बाद पूजा पाठ करें जिससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। तो दोस्तों आप भी इन बातों जान लीजिये।

कभी भी दीपक को ज़मीन पर ना रखे। दीपक को रखने से पहले ज़मीन पर थोड़े से चावल रखे फिर उसके बाद ही उसपर दीपक को रखे। आप चाहे तो किसी लकड़ी के पाटे के ऊपर भी दिए को रख सकते है। ऐसा करना बहुत शुभ होता है।

अगर आप पूजा पाठ के दौरान सुपारी का उपयोग कर रहे है तो पहले एक सिक्का रखे और फिर उसके ऊपर सुपारी को रखे।

पूजा पाठ के दौरान जरूर इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए की देवी देवताओ की मूर्ति को कभी भी ज़मीन पर ना रखे, इनको हमेशा सिंहासन पर रखे या लकड़ी की चटाई पर ही रखे। ऐसा करना बहुत शुभ है।

Related News