चाणक्य सबसे महान नीतिकार और विद्वान थे। उन्होंने कई नीतियों का उल्लेख अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में किया है और दुनिया भर के लोग इसका अनुसरण करते हैं। वाकई में इस पुस्तक में लिखी गई बातें काफी सच है। आज हम चाणक्य द्वारा लिखी गई ऐसी ही एक बात के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। चाणक्य ने उल्लेख किया है कि सबसे समझदार व्यक्ति कौन होता है। समझदार व्यक्ति वही होता है जो ये 3 बातें हमेशा गुप्त रखता है।

1. पत्नी के बारे में

भारत के साथ इस युद्ध में खत्म हो गई थी पाकिस्तान की आधी सेना

आचार्य चाणक्य के अनुसार होशियार व्यक्ति वही होता है जो दूसरे आदमी के सामने अपनी पत्नी की कमियों खूबियों आदि को नहीं बताता है। क्योकिं कोई भी व्यक्ति किसी भी पल इन सब निजी बातों का फायदा उठा सकता है और आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
2. अपमान के बारे में

द्रौपदी के इस राज को जानकर पांडवों के पैरों तले खिसक गई थी जमीन

चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति को अपने अपमान के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अपने अपमान के बारे में दूसरे व्यक्ति को बताता है तो समय आने पर वही व्यक्ति उस बात का फायदा उठा कर आपका मजाक उड़ा सकता है। इसलिए अपने अपमान को केवल अपने तक रखें।

3. आर्थिक स्थिति के बारे में

जानिए रात के समय डॉक्टर्स क्यों नहीं करते है शव का पोस्टमार्टम, वजह बेहद हैरान कर देने वाली…

आचार्य चाणक्य अनुसार जो व्यक्ति होशियार रहता है वह कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति को समाज या अपने घनिष्ठ मित्र को नहीं बताता है। जो व्यक्ति धनवान और समृद्ध होता है उसे देख कर अनेक लोग जलन करने लगते हैं और जो व्यक्ति कमजोर होता है उसे लोग हीन दृष्टि से देखते हैं।

Related News