विश्व के इतिहास में कई राजा है, जिन्होंने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में राज किया था। बहुत से राजा है जिन्होंने अपने हुनर और काबिलियत के दम पर शासन भी किया है लेकिन आज हम आपको बता दे कि कई ऐसे राजा है जिन्होंने अपने सत्ता के नशे में चूर होकर कई अजीबो-गरीब काम किये है।


वैसे आपने शराब की फैक्ट्री के बारे में तो सुना होगा, लेकिन शराब की झील के बारे में आप पहली बार सुन रहे होंगे। जानकारी के लिए बता दे कि चीन के एक राजा किंग झोऊ ऑफ़ शांग ईसा से 1075 साल पहले गद्दी पर बैठा था। खा जाता है ये राजा शराब के बहुत सौखीन रहे थे।

राजा शराब का इतना शौक़ीन था, कि उसने अपने राज्य में शराब की झील ही बनवा दी थी। इतना ही नहीं इस झील के बीच में एक छोटा सा टापू भी बनाया, इस टापू में राज झोऊ अपनी रानियों और साथियों के साथ बैठकर शराब पीते थे।

Related News