बॉलीवुड जगत की बात करें तो एक्टिंग और खूबसूरती में हर एक सुपरस्टार का अलग ही पहचान है। इनके लुक्स और लाइफस्टाइल के हम दीवाने बन जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इनमे इतनी खूबियां होने के बाद भी कुछ कमियां है। आज हम आपको सुपरस्टार्स की कुछ ऐसी शारीरिक कमियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे बहुत कम ही लोग जानते हैं।

ऋतिक रोशन: ऋतिक रोशन का नाम सुना ही होगा। लड़कियां उनकी डांस की दीवानी है। बॉलीवुड में अच्छे एक्टर होने के साथ ऋतिक एक डांसर भी हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन के एक हाथ में दो अंगूठे हैं। इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे।

इलियाना डिक्रूज: इलियाना डिक्रूज की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। लेकिन इन्होने जब बॉलीवुड में कदम रखा तब इनके कमर में समस्या थी लेकिन उन्होंने इस समस्या को कभी किसी को नहीं बताया। इसके बाद इलियाना ने सर्जरी करवा कर इस समस्या से छुटकारा पा लिया।

अर्जुन कपूर: अर्जुन कपूर की बात करें तो अभी वो अपने मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर चर्चे में है। किसी समय में बेहद मोटे हुआ करते थे। इसी वजह से वे कैमरे पर आने से भी बचते थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने मोटापे से छुटकारा पा ही लिया।

Related News