बॉलीवुड जगत हो या टीवी जगत आज की दुनिया काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है, वैसे आजकल सर्जरी करवाकर लुक चेंज करने का ट्रेंड काफी है, लेकिन सर्जरी करवाकर जेंडर चेंज करने का ट्रेंड बहुत है, इसलिए आज हम कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे जो मर्द से औरत बन गए और आज अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

1) निक्की चावला - निक्की चावला को देखकर कोई भी नहीं जान सकता की निक्की चावला पहले लड़का हुआ करती थीं। 2009 में सर्जरी करवाकर लड़की होने का फैसला कर लिया। निक्की चावला टीवी के एक फेमस सीरियल इमोशनल अत्याचार में नजर आ चुकी हैं और इस सीरियल के बाद उन्हें काफी ज्यादा सुर्खियां भी मिली।

2) शिनाता सांघा – शिनाता एक ब्रिटिश-इंडियन मॉडल हैं, वह साल 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर बनी हैं, आपको यह जानकर हैरानी जरूर हो सकती है कि खूबसूरत दिखने वाली शिनाता सांघा का जन्म एक बेबी बॉय के रूप में हुआ था।

3) गौरी अरोरा - यह नाम आप भली-भांति जानते होंगे। गौरी अरोरा अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि गौरी अरोरा पहले गौरव अरोरा हुआ करती थीं। जब उन्होंने सर्जरी कराया था तो उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी ,लेकिन उनकी खूबसूरती लड़की के रूप में देखने और दिखाने लायक हैं।


Related News