प्रश्न 1: मनुष्य के मस्तिष्क में पानी कितना होता है?
उत्तर: मनुष्य के मस्तिष्क में 75 से 80 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है।
प्रश्न 2: मानव शरीर में कितने क्रोमोसोम होते हैं ?
उत्तर: 46


प्रश्न 3: भारत की सबसे महंगी फिल्म कौन सी है?
उत्तर: भारत की सबसे महंगी फिल्म '2.0' है जिसका बजट 543 करोड़ रूपये है। यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे महंगी फिल्म है।
प्रश्न 4: महावीर का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर: वैशाली में


प्रश्न 5: प्रधानमंत्री को वेतन कौन देता है?
उत्तर: प्रधानमंत्री को वेतन संचित निधि द्वारा प्राप्त होता है।
प्रश्न 6: पेरियार वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित हैं ?
उत्तर: केरल राज्य में
प्रश्न 7: भारत में प्रसिद्ध लैगून झील कौन सी है ?
उत्तर: चिल्का झील

Related News