Weather Update- देश के इन राज्यों में हो सकती हैं मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

 
Weather Update- देश के इन राज्यों में हो सकती हैं मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट दोस्तो देश में जाता हुआ मानसून पूर्वी और उत्तरी भारत के कई राज्यों में हलचल मचाएं हुए है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर के लिए 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 20 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट उत्तर प्रदेश बिहार दिल्ली हरियाणा राजस्थान उत्तराखंड पंजाब हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर छत्तीसगढ़ ओडिशा झारखंड पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात आंध्र प्रदेश तेलंगाना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह केरल इनमें से कई क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ 40 से 75 KM/H तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव क्षेत्र) बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के पूर्वी क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगले 24 घंटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे प्रभावित तटीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। दिल्ली का मौसम दिल्ली में 28 सितंबर को मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान: 29°C न्यूनतम तापमान: 23°C हवा की रफ्तार: 30–40 KM/H बारिश के दौरान जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से: बिजनौर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, बागपत, श्रावस्ती, सहारनपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गाजीपुर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और अंबेडकर नगर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 40–50 KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ का मौसम लखनऊ में 28 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान: 29°C न्यूनतम तापमान: 23°C राजस्थान में भी बारिश और तूफान का अलर्ट राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30–40 KM/H की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर का मौसम जयपुर में 28 सितंबर को मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान: 31°C न्यूनतम तापमान: 22°C पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

दोस्तो देश में जाता हुआ मानसून पूर्वी और उत्तरी भारत के कई राज्यों में हलचल मचाएं हुए है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर के लिए 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Weather Update: Torrential rain likely in these states; Meteorological Department issues alert.

20 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

बिहार

दिल्ली

हरियाणा

राजस्थान

उत्तराखंड

पंजाब

हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर

छत्तीसगढ़

ओडिशा

झारखंड

पश्चिम बंगाल

मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र

गुजरात

आंध्र प्रदेश

तेलंगाना

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

केरल

इनमें से कई क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ 40 से 75 KM/H तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव क्षेत्र) बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आसपास के पूर्वी क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है।

अगले 24 घंटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे प्रभावित तटीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Weather Update: Torrential rain likely in these states; Meteorological Department issues alert.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 28 सितंबर को मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 29°C

न्यूनतम तापमान: 23°C

हवा की रफ्तार: 30–40 KM/H

बारिश के दौरान जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से:

बिजनौर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, बागपत, श्रावस्ती, सहारनपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गाजीपुर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में 40–50 KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

लखनऊ का मौसम

लखनऊ में 28 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

अधिकतम तापमान: 29°C

न्यूनतम तापमान: 23°C

राजस्थान में भी बारिश और तूफान का अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, कोटा, पाली, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में 30–40 KM/H की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जयपुर का मौसम

जयपुर में 28 सितंबर को मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

अधिकतम तापमान: 31°C

न्यूनतम तापमान: 22°C

पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर देखनी चाहिए।