Weather Update- आने वालों घंटों में हो सकती हैं इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानिए आपके शहर का हाल

 
Weather Update- आने वालों घंटों में हो सकती हैं इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानिए आपके शहर का हाल देश से मानसून ने विदाई ले ली हैं, लेकिन देश कई हिस्सों में आज भी मूसलाधार बारिश हो रही हैं, अगर मौसम विभाग की माने तो 6 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की संभावना है।  पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और समुद्री हलचल को देखते हुए मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। 24 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किसानों को विशेष सावधानी बरतने और खुले क्षेत्रों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में 6 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान: 34°C  न्यूनतम तापमान: 23°C  बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना  दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सुबह और शाम के समय मौसम में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इनमें मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मैनपुरी शामिल हैं। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाओं का असर राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर का मौसम: अधिकतम तापमान: 36°C  न्यूनतम तापमान: 23°C  हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना

देश से मानसून ने विदाई ले ली हैं, लेकिन देश कई हिस्सों में आज भी मूसलाधार बारिश हो रही हैं, अगर मौसम विभाग की माने तो 6 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और समुद्री हलचल को देखते हुए मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update: Torrential rain likely in these states in the coming hours; check the forecast for your city.

24 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 70 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किसानों को विशेष सावधानी बरतने और खुले क्षेत्रों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 6 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

अधिकतम तापमान: 34°C

न्यूनतम तापमान: 23°C

बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को सुबह और शाम के समय मौसम में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update: Torrential rain likely in these states in the coming hours; check the forecast for your city.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इनमें मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मैनपुरी शामिल हैं।

इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

लखनऊ में 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाओं का असर

राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

जयपुर का मौसम:

अधिकतम तापमान: 36°C

न्यूनतम तापमान: 23°C

हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना