Weather Update- उत्तर-पूर्वी राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, 80 की स्पीड से हवा
दोस्तो देश में जाते हुए मानसून हालात गंभीर कर रखें हैं, इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत 23 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत में लगातार बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
IMD के अनुसार 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।
कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।
तेज हवाओं की रफ्तार 70–80 KM प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है।
मछुआरों को समुद्र में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 29 सितंबर की शाम से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 40–50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
29 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर को बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, शामली, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बिजनौर, बाराबंकी, बहराइच, हरदोई, बरेली, मैनपुरी, बस्ती, कांशीराम नगर, एटा, बुलंदशहर, कन्नौज, फतेहपुर, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और आजमगढ़ शामिल हैं।
इन इलाकों में 40–50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में 29 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है।

राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाओं का असर
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिर सक्रिय हो सकती हैं। जयपुर, उदयपुर, बारां, चूरू, कोटा, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर और अलवर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इस दौरान करीब 50 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में 29 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने का अनुमान है।
मौसम खराब होने की वजह
मौसम विभाग के अनुसार बिहार से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण दिशा में ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में पूर्वोत्तर असम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बिहार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में फिर से तेज बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है।
किसानों के लिए भी चिंता बढ़ी
उत्तर और पूर्वी भारत में लगातार भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को तेज हवा और बारिश के दौरान फसल एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
