Weather Update- मौसम विभाग ने 17 राज्यों में दिया रेड अलर्ट, मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से हवा की आशंका

 
Weather Update: The Meteorological Department has issued a red alert for 17 states, warning of torrential rain and winds reaching speeds of 80 km/h.

दोस्तो मानसून ने एक बार फिर देश में करवट ले ली हैं, जिसके चलते देश के कई हिस्सो में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर चल रहा हैं, कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर और पूर्वी भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Weather Update: The Meteorological Department has issued a red alert for 17 states, warning of torrential rain and winds reaching speeds of 80 km/h.

26 अगस्त को 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट

26 अगस्त को दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मेघालय, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है।

कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

झारखंड के पास बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह सिस्टम पहले गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी ओडिशा के आसपास सक्रिय था।

इसके प्रभाव से:

झारखंड में बारिश बढ़ सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश हो सकती है।

यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मानसून ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय

मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी छोर पर मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है, जबकि इसका पूर्वी हिस्सा और मध्य क्षोभमंडलीय क्षेत्र सामान्य स्थिति के आसपास बना हुआ है।

इसके अलावा, असम और आसपास के पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी एक ट्रफ भी 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में 70° पूर्व देशांतर के आसपास मौजूद है।

Weather Update: The Meteorological Department has issued a red alert for 17 states, warning of torrential rain and winds reaching speeds of 80 km/h.

दिल्ली में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

26 अगस्त को दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली शामिल हैं।

अधिकतम तापमान: 34°C

न्यूनतम तापमान: 28°C

हवा की रफ्तार: 40 KM प्रति घंटे तक

मौसम: भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का खतरा

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी में बारिश का अलर्ट है।

कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60–65 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

लखनऊ में तापमान करीब 31°C अधिकतम और 27°C न्यूनतम रहने का अनुमान है।

राजस्थान के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में चूरू, पाली, बारां, राजसमंद, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, डीग, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, हनुमानगढ़ और भरतपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60 KM प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

खराब मौसम में इन बातों का रखें ध्यान

तेज बारिश और हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि कमजोर शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं।

बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देखें।

भारी बारिश में वाहन चलाते समय गति कम रखें।

कम दृश्यता वाले रास्तों पर विशेष सावधानी बरतें।

बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से बचें।

पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर निर्माण के पास खड़े न हों।

मौसम खराब होने पर समुद्र में जाने से मछुआरे बचें।

प्रशासन की चेतावनी और स्थानीय मौसम अलर्ट का पालन करें।