Weather Update- बारिश मचाएगी अगले 24 घंटे कोहराम इन शहरों में, आप रहिए सावधान

 
Weather Update: Rain to wreak havoc in these cities over the next 24 hours; please stay alert.

दोस्तो मानसून ने पूरे देश को भिगोकर रखा हुआ है, देश के अलग अलग हिस्सो में तूफान के साथ तेज बारिश हो रही हैं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार 19 अगस्त 2026 को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update: Rain to wreak havoc in these cities over the next 24 hours; please stay alert.

दिल्ली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में 19 अगस्त को भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का असर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इनमें गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज और बस्ती शामिल हैं।

Weather Update: Rain to wreak havoc in these cities over the next 24 hours; please stay alert.

राजस्थान और पंजाब में भी मौसम बदलेगा

पंजाब के कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर और संगरूर में 19-20 अगस्त के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान के करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, चूरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और भीलवाड़ा में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी, चंपावत और टिहरी में भारी बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर में आंधी-तूफान की संभावना है।