Weather Update- राजस्थान के इन शहरों में होगी बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा सूखा

 
Weather Update: Rain expected in these Rajasthan cities; find out which districts will remain dry.

दोस्तो जैसा कि हम देख पा रहे हैं कि राजस्थान में मानसून बहुत ही धीमा हो गया हैं और इस साल कमजोर रहने की ही उम्मीद हैं, मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर हिमालयी क्षेत्र की तरफ खिसक गया है। इस बदलाव के कारण राजस्थान में बारिश की तीव्रता कम हो गई है। जिससे राजस्थान पर मॉनसून सिस्टम का असर सीमित हो गया है। इन स्थितियों के कारण, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून की गतिविधि कमजोर रहने की संभावना है, आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल-

Weather Update: Rain expected in these Rajasthan cities; find out which districts will remain dry.

17 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भरतपुर, कोटा और उदयपुर डिवीज़न में आने वाले जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश बड़े पैमाने पर होने की उम्मीद नहीं है और यह कुछ ही इलाकों तक सीमित रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि ज्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है।

बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने 17 जुलाई के लिए राजस्थान के सभी जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि भारी बारिश, आंधी-तूफान या

Weather Update: Rain expected in these Rajasthan cities; find out which districts will remain dry.

बिजली गिरने जैसी खराब मौसम की स्थितियों का कोई खतरा नहीं है।

पूरे राज्य में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है और किसी खास सावधानी की जरूरत नहीं है। हालांकि, हल्की बारिश वाले इलाकों में नमी का स्तर बढ़ सकता है। लगातार बादल छाए रहने से तापमान भी काफी हद तक स्थिर रहने की संभावना है।