Weather Update- इन शहरों में हो सकती हैं आज बारिश, चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट
दोस्तो अगर आप आज कहीं निकलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको पहले मौसम का हाल जान लेना चाहिए, देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। जहां उत्तरी राज्यों में ठंड बढ़ने और सुबह के समय घना कोहरा छाने के आसार हैं, वहीं पूर्वी, दक्षिणी और तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं मौसम का पूरा हाल

20 नवंबर के लिए मुख्य मौसम अपडेट
- भारी बारिश का अलर्ट: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है।
- घना कोहरा: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- तेज हवाएं: कई प्रभावित इलाकों में हवा की गति 40–60 किमी/घंटा तक हो सकती है, और कुछ जगहों पर हवा के झोंके और भी तेज हो सकते हैं।
- तापमान में गिरावट: उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
- तटीय इलाकों का मौसम: चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akvan) के कारण तटीय क्षेत्रों में मौसम और खराब हो सकता है।
दो चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) सक्रिय
दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है। एक और चक्रवाती परिसंचरण सिक्किम और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय है।
ये मौसमी प्रणालियां देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और हवा की स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं।

20 नवंबर को दिल्ली का मौसम
दिल्ली में ठंड रहने और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यहां हवा की गति 20–30 किमी/घंटा रह सकती है।
- अधिकतम तापमान: 26°C
- न्यूनतम तापमान: 13°C
- मौसम की स्थिति: ठंड और सुबह के समय घना कोहरा
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट
20 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है और ठंड बढ़ सकती है।
प्रभावित होने वाले जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, फिरोजाबाद, पीलीभीत, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, बुलंदशहर, हरदोई, अमरोहा, मैनपुरी, बहराइच, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर शामिल हैं।
