Weather Update- मौसम विभाग ने दी चेतावनी, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का सकेंत

 
Weather Update: Meteorological Department issues warning, torrential rains expected in 15 states

दोस्तो देश में मानसून अपने चर्म पर हैं और चारों और इससे जलमग्न हो रहा हैं, मौसम विभाग ने 24 अगस्त को 22 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज देश में मौसम का हाल-

Weather Update: Meteorological Department issues warning, torrential rains expected in 15 states

22 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।

कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

कुछ इलाकों में 80–85 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

बिजली गिरने और गरज-चमक का खतरा बना रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका है।

कुछ स्थानों पर बड़े आकार के ओले गिरने की चेतावनी भी है।

तेज हवाओं से बड़े पेड़ और फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का असर

बंगाल की खाड़ी से आने वाली मजबूत हवाओं के कारण पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम और खराब हो सकता है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Weather Update: Meteorological Department issues warning, torrential rains expected in 15 states

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

24 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 34°C

न्यूनतम तापमान: 28°C

मौसम: भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं

बारिश के दौरान लोगों को खुले क्षेत्रों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, ललितपुर, वाराणसी, महोबा, सोनभद्र और बिजनौर में मौसम खराब रहने की संभावना है।

लखनऊ में 24 अगस्त को:

अधिकतम तापमान: 33°C

न्यूनतम तापमान: 28°C

मौसम: बारिश और गरज-चमक की संभावना

बारिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें।

तेज बारिश और आंधी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

वाहन चलाते समय जलभराव वाले रास्तों से सावधान रहें।

घने जंगल या पेड़ों वाले रास्तों पर तेज बारिश के दौरान वाहन चलाने से बचें।

बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।

नदी, तालाब और तटीय इलाकों के पास जाने से बचें।

पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग भूस्खलन की चेतावनी को गंभीरता से लें।