Weather Update- उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी मूसलाधरर बारिश, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

 
Weather

भारत में मानसून उल्टे पांव वापस आ गया हैं, इसी वजह से देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना हैं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर 2026 को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पूर्वी भारत में गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Weather Update: Heavy rainfall expected in several states of North India; Meteorological Department issues alert.

23 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों के कुछ हिस्सों में 80-85 KM/H तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत में बिजली और तेज हवाओं का खतरा

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

असम में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य असम और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा एक निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इसके प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Weather Update: Heavy rainfall expected in several states of North India; Meteorological Department issues alert.

दिल्ली का मौसम

14 सितंबर को दिल्ली में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अधिकतम तापमान: करीब 32°C

न्यूनतम तापमान: करीब 26°C

मौसम: बारिश और आंधी की संभावना

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रभावित जिलों में मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी, कानपुर, इटावा, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर और गोरखपुर शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में 30 से 40 KM/H की तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

लखनऊ का मौसम

अधिकतम तापमान: 32°C

न्यूनतम तापमान: 26°C

मौसम: बारिश और आंधी की संभावना

राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

इस दौरान कुछ इलाकों में 60 से 70 KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जयपुर का मौसम

अधिकतम तापमान: 31°C

न्यूनतम तापमान: 25°C

मौसम: बारिश और तेज हवाओं की संभावना

इन राज्यों में भी सतर्क रहने की जरूरत

मौसम की सक्रियता को देखते हुए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।