Weather Update- उत्तर भारत में रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

 
Weather Update: Heavy rainfall expected in North India; Meteorological Department issues alert.

दोस्तो देश में मानसून सक्रिय हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां बारिश के कारण की इलाकों कि हालत खराब हैं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 21 अगस्त को उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। आइए जानते है आज का मौसम कैसा रहेगा-

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौजूदा मौसम प्रणाली से प्रभावित प्रमुख राज्यों में शामिल है। IMD के अनुसार:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 और 22 अगस्त को बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 24 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी यूपी में 19 से 20 अगस्त और फिर 21 से 22 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी यूपी में 20 से 23 अगस्त के बीच बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Weather Update: Heavy rainfall expected in North India; Meteorological Department issues alert.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 20 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। सुबह से दोपहर के बीच कई जगह हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम से रात के दौरान एक बार फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन के अलग-अलग समय में हवाओं की गति लगभग 10 से 20 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

Weather Update: Heavy rainfall expected in North India; Meteorological Department issues alert.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश जारी

IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है और कुछ इलाकों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर बना रहेगा।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।