Weather Update- दिल्ली जयपुर में हो सकती हैं तेज बारिश, जानिए मौसम के बारें में पूरी जानकारी
दोस्तो मानसून के जानें के बाद भी बादल शांत नहीं रह रहे हैं, अभी भारत के कई हिस्सों में बारिश बनी हुई हैं, मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मानसून की विदाई के बाद भी, कुछ इलाकों में मौसम अस्थिर रह सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ जगहों पर हवा की गति 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

मौसम पूर्वानुमान की मुख्य बातें
19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
कई इलाकों में तेज हवाएं 30–45 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा के झोंके 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं।
पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र और 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) मौसम को प्रभावित कर सकते हैं।
मछुआरों को सावधानी बरतने और तटीय इलाकों के लिए जारी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
19 राज्यों के लिए मौसम अलर्ट
इस पूर्वानुमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का खतरा है, जबकि पांच राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
24 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम
दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान के साथ 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम पूर्वानुमान
अलवर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और चूरू में बारिश और आंधी-तूफान आ सकते हैं। हवा की गति 40–45 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान लगभग 20°C रहने का अनुमान है।
