Weather Update- सावन के पहले सोमवार को जमकर बरसेंगे बादल, IMD का इन इलाकों में अलर्ट
दोस्तो जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि भारत के बड़े हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 अगस्त को बारिश की गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। आइए जानते हैं आज कहां कितनी बारिश होगी-

उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय
जम्मू-कश्मीर
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
दिल्ली-NCR
उत्तर प्रदेश
राजस्थान

मुख्य बातें:
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से भूस्खलन हो सकता है।
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे खेती को तो फायदा होगा लेकिन निचले इलाकों में जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है।
गुजरात में लगातार भारी बारिश
रविवार को गुजरात में अच्छी बारिश हुई और अगले तीन दिनों तक बारिश का यह दौर जारी रहने की उम्मीद है।
उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात के साथ-साथ सौराष्ट्र क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच राजकोट तालुका में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इस मॉनसून में अब तक गुजरात में 623.29 मिमी बारिश हुई है, जो राज्य की मौसमी औसत बारिश का लगभग 68.58% है।
जलभराव के कारण राज्य भर में यातायात बाधित हुआ है।
