Weather Update- राजस्थान, दिल्ली, यूपी में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD का अपडेट
दोस्तो देश के उत्तर, पश्चिम और मध्य क्षेत्र में मानसून सक्रिय हैं, कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हैं, भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 15 राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है और कई जिलों में भारी बारिश या आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी अनुमान है, जिससे पेड़ों, संपत्ति और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

कम दबाव का क्षेत्र बारिश बढ़ाएगा
पश्चिम बंगाल और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम से अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की उम्मीद है।
8 अगस्त को ओडिशा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।
इस बीच, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव वाले सिस्टम से जुड़ा एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बन रहा है, जो उत्तर भारत में बारिश और आंधी-तूफान को और प्रभावित कर सकता है।
15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
उत्तर प्रदेश
बिहार
दिल्ली
हरियाणा
राजस्थान
उत्तराखंड
पंजाब
हिमाचल प्रदेश
जम्मू-कश्मीर
गुजरात
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
झारखंड
पश्चिम बंगाल
ओडिशा
आंधी-तूफान के साथ चलने वाली तेज हवाएं पेड़ों को उखाड़ सकती हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही भारी मॉनसून बारिश हुई है।

दिल्ली का मौसम आज, 8 अगस्त
दिल्ली में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हवाएं लगभग 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
अधिकतम तापमान: 33°C
न्यूनतम तापमान: 28°C
मौसम: मध्यम से भारी बारिश की संभावना
तेज बारिश वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव और ट्रैफिक में रुकावट के लिए तैयार रहना चाहिए।
