Weather Update- देश के इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, घना कोहरा और ठंड करेगी परेशान
दोस्तो नवंबर अंत की और इसने देश के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ा दी हैं, जहां दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत में ठंड का असर काफी बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए 27 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम: ठंड बढ़ेगी, सुबह कोहरा छाने के आसार
दिल्ली-NCR में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, और सुबह तथा रात के समय तापमान कम रहने की उम्मीद है।
IMD के अनुसार, अगले चार दिनों तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा छा सकता है।
- 26 नवंबर: न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24°C से 26°C तक पहुंचने की उम्मीद है।
- 27–28 नवंबर: न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है।
- सुबह के समय धुंध और हल्का से मध्यम कोहरा कुछ इलाकों में दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।
सुबह जल्दी और देर रात के समय ठंड का असर और अधिक महसूस होने की संभावना है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। IMD के पूर्वानुमान में शामिल हैं:
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 28 नवंबर तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
- हिमाचल प्रदेश: 29 नवंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है।
- असम और मेघालय: 27 नवंबर तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान है।
- मणिपुर और त्रिपुरा: 27 नवंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
- ओडिशा: 26 नवंबर को कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
सुबह-सुबह यात्रा करने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए और यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
