Weather Update – देश के इन राज्यों में हो सकती हैं बारिश, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट
दोस्तो दिवाली नजदीक हैं और मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 नवंबर के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हवा की गति 70–75 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि तापमान में 3–4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आइए जानते हैं मौसम का हाल-

13 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने 6 नवंबर को इन राज्यों और क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जताया है:
तेलंगाना
आंध्र प्रदेश
केरल
तमिलनाडु
पुडुचेरी
ओडिशा
पश्चिम बंगा
छत्तीसगढ़
सिक्किम
उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
राजस्थान
बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन (landslides) का खतरा बना हुआ है।
6 नवंबर को दिल्ली के लिए मौसम का पूर्वानुमान
दिल्ली में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
अधिकतम तापमान: 30°C
न्यूनतम तापमान: 17°C
हवा की गति: 20 किमी/घंटा तक
बारिश का अलर्ट: कोई नहीं

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट
सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
लखनऊ में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने का अनुमान है।
राजस्थान मौसम पूर्वानुमान
राजस्थान के श्री गंगानगर, अलवर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है।
प्रभावित क्षेत्रों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। जयपुर में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुँचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 18°C रह सकता है।
