YouTube Tips- YouTube के जरिए लाखों कमाते हैं ये कंटेंट क्रिएटर्स
By Jitendra Jangid- दोस्तो अगर हम बात करें यूट्यूब ऐप की तो यह आज के डिजिटल वर्ल्ड में सबसे लोकप्रिय वीडियों स्ट्रीमिंग ऐप हैं। जिस पर आप किसी भी प्रकार का वीडियों देख कर मनोरंजन कर सकते हैं, शिक्षित हो सकते हैं आदि, इन सबके अलावा यूट्यूब के जरिए आप लाखों कमा भी सकते हैं, एक YouTube कंटेंट क्रिएटर बनकर। कई सफल क्रिएटर्स में, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और कैरीमिनाती जैसे YouTuber और पॉडकास्टर भारत के कुछ सबसे बड़े नाम हैं। आइए देश के कुछ शीर्ष YouTube क्रिएटर्स की मासिक आय पर करीब से नज़र डालें।

रणवीर इलाहाबादिया की कमाई
जाने-माने YouTuber और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया डिजिटल दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर अपने YouTube चैनल से हर महीने 35 लाख रुपये कमाते हैं।

आशीष चंचलानी की कमाई
अपने कॉमेडी स्किट्स के लिए मशहूर एक और लोकप्रिय YouTuber आशीष चंचलानी भी प्रभावशाली आंकड़े कमा रहे हैं। कथित तौर पर वह अपने YouTube कंटेंट से हर महीने लगभग 30 लाख रुपये कमाते हैं।
कैरीमिनाटी की कमाई
कैरीमिनाटी के नाम से मशहूर अजय नागर यूट्यूब पर खासे चर्चित रहे हैं, खास तौर पर अपने रोस्ट वीडियो के लिए। कैरीमिनाटी अपने चैनल के जरिए हर महीने करीब 16 लाख रुपये कमा रहे हैं।

समय रैना की कमाई
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने भी यूट्यूब पर खूब नाम कमाया है। अपने लोकप्रिय शो के जरिए समय हर महीने यूट्यूब पर 1.5 करोड़ रुपये कमा रहे हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi].
