YouTube Kids Safety Tips: क्या बच्चों के फोन पर गलत वीडियो आते हैं, तो आज ही कर लें ये सेटिंग
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, फिर चाहे वो युवा हो, बच्चे हो, बच्चे पढ़ाई, कार्टून और मनोरंजन के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जो बच्चों की उम्र और मानसिक विकास के लिहाज से उचित नहीं होते। हिंसक दृश्य, डरावनी तस्वीरें, गलत भाषा और भ्रामक जानकारी बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे में माता पिता को घबराने की जरूरत नहीं हैं, बल्कि एक फोन में सेटिंग्स करने की जरूरत हैं, जिनकी मदद से बच्चों के वीडियो देखने की आदतों और कंटेंट पर नजर रखी जा सकती है। आइए जानते है इन सेटिंग्स के बारे में-

1. बच्चों के लिए YouTube Kids ऐप का इस्तेमाल करें
अगर आपका बच्चा नियमित रूप से वीडियो देखता है, तो सामान्य YouTube ऐप की जगह YouTube Kids का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें उम्र के अनुसार कंटेंट उपलब्ध कराया जाता है।
इसमें मुख्य रूप से तीन कैटेगरी मिलती हैं:
Preschool: 4 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए।
Younger: 5 से 8 साल के बच्चों के लिए।
Older: 9 से 12 साल के बच्चों के लिए।
माता-पिता बच्चे की उम्र के अनुसार सही कैटेगरी चुन सकते हैं। हालांकि, इसके फिल्टर भी हर अनुचित वीडियो को रोकने की पूरी गारंटी नहीं देते।

2. YouTube Kids में Search फीचर बंद करें
अगर आप नहीं चाहते कि आपका बच्चा खुद से किसी भी वीडियो को सर्च करे, तो YouTube Kids में Search फीचर को बंद कर सकते हैं।
इस सेटिंग के बाद बच्चा उपलब्ध चुने हुए कंटेंट तक ही सीमित रहेगा। इससे अनजान और संभावित रूप से अनुचित वीडियो तक पहुंच कम करने में मदद मिल सकती है।
3. केवल अपनी पसंद के वीडियो देखने की अनुमति दें
YouTube Kids में 'Approve Content Yourself' नाम का फीचर मिलता है। इसके जरिए माता-पिता खुद तय कर सकते हैं कि बच्चा कौन-से वीडियो, चैनल या कलेक्शन देख सकेगा।
इस विकल्प को चालू करने के बाद बच्चा केवल माता-पिता द्वारा मंजूर किए गए कंटेंट को ही देख पाएगा। इस मोड में वीडियो सर्च करने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहती।
4. गलत वीडियो और चैनल को Block करें
अगर बच्चे को कोई ऐसा वीडियो या चैनल दिखाई देता है, जो उसकी उम्र के लिए उचित नहीं है, तो माता-पिता उसे ब्लॉक कर सकते हैं।
YouTube Kids में वीडियो और चैनल ब्लॉक करने का विकल्प मौजूद है। इसके अलावा, किसी वीडियो में आपत्तिजनक कंटेंट मिलने पर उसे रिपोर्ट भी किया जा सकता है, ताकि YouTube उसकी समीक्षा कर सके।
