Wi-Fi Speed- क्या Wi-Fi की स्पीड हो गई हैं स्लो, इन तरीको से बढ़ाए स्पीड

 
Wi-Fi Speed ​​– Has your Wi-Fi speed slowed down? Boost it using these methods.

दोस्तो आज के आधुनिक युग में इंटरनेट बहुत ही जरूरी हो गया हैं, घर, ऑफिस, पढ़ाई और मनोरंजनहर काम के लिए तेज़ और स्थिर इंटरनेट की जरूरत होती है। तेज स्पीड के लिए लोग ब्रॉडबैंड लगवाते हैं, लेकिन कई बार Wi-Fi की स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती। इसकी वजह अक्सर इंटरनेट प्लान नहीं, बल्कि राउटर की गलत सेटिंग, खराब लोकेशन या नेटवर्क इंटरफेरेंस होती है। अगर आपका Wi-Fi भी बार-बार स्लो हो जाता है, तो अपनाए ये टिप्स

Wi-Fi Speed ​​– Has your Wi-Fi speed slowed down? Boost it using these methods.

1. राउटर को सही जगह पर रखें

राउटर को घर के बीचों-बीच और थोड़ी ऊंचाई पर रखें ताकि सिग्नल सभी कमरों तक समान रूप से पहुंच सके। इसे दीवारों, अलमारी या धातु की वस्तुओं के पीछे रखने से बचें।

2. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बनाए रखें

माइक्रोवेव, कॉर्डलेस फोन, बेबी मॉनिटर और अन्य वायरलेस डिवाइस Wi-Fi सिग्नल में रुकावट पैदा कर सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए राउटर को इन उपकरणों से दूर रखें।

3. राउटर का फर्मवेयर अपडेट करें

समय-समय पर राउटर का फर्मवेयर अपडेट करते रहें। नए अपडेट सुरक्षा खामियों को दूर करने के साथ-साथ नेटवर्क की स्थिरता और स्पीड में भी सुधार करते हैं।

Wi-Fi Speed ​​– Has your Wi-Fi speed slowed down? Boost it using these methods.

4. मजबूत Wi-Fi पासवर्ड रखें

हमेशा मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग करें। इससे अनधिकृत लोग आपके नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और इंटरनेट स्पीड प्रभावित नहीं होगी।

5. गेस्ट नेटवर्क का उपयोग करें

अगर घर में अक्सर मेहमान आते हैं, तो उनके लिए अलग Guest Network बनाएं। इससे मुख्य नेटवर्क पर अनावश्यक लोड नहीं पड़ेगा और आपकी इंटरनेट स्पीड बनी रहेगी।

6. कम भीड़ वाले Wi-Fi चैनल का चयन करें

आस-पास कई Wi-Fi नेटवर्क होने पर सिग्नल में इंटरफेरेंस हो सकती है। राउटर की सेटिंग में जाकर कम भीड़ वाले चैनल का चयन करने से स्पीड बेहतर हो सकती है।