WhatsApp Update- व्हाट्सएप केवल मैसेजिंग ऐप ही नहीं हैं, इसके ये फीचर जानकर हैरान हो जाएंगे आप
दोस्तो व्हाट्सएप आज के आधुनिक युग में इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय ऐप हैं, जिसका ज्यादातर इस्तेमाल हम मैसेज, कॉल, फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए करते हैं। लेकिन WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं है। इसमें कई ऐसे उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप रोजमर्रा के कई काम बिना अलग-अलग ऐप डाउनलोड किए कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स-

1. WhatsApp से करें UPI Payment
WhatsApp पर UPI Payment की सुविधा भी उपलब्ध है। इसे सेटअप करने के बाद आप QR Code स्कैन करके सीधे WhatsApp से भुगतान कर सकते हैं।
इससे आपको छोटी-बड़ी डिजिटल पेमेंट के लिए बार-बार अलग ऐप खोलने की जरूरत कम हो सकती है।
2. WhatsApp पर इस्तेमाल करें Meta AI
AI का इस्तेमाल करने के लिए हर बार अलग ऐप की जरूरत नहीं है। WhatsApp में Meta AI की सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिए आप चैट के दौरान कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं।
इसका इस्तेमाल आप इन कामों के लिए कर सकते हैं:
किसी विषय की जानकारी हासिल करना
ईमेल या रिज्यूमे का ड्राफ्ट तैयार करना
कोडिंग से जुड़े सवाल पूछना
आइडिया और सुझाव लेना
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए इमेज बनाने जैसे काम करना
3. 2GB तक की फाइल भेजें और सेव करें
WhatsApp के जरिए आप बड़ी फाइलें भी शेयर कर सकते हैं। इसमें 2GB तक की फाइल भेजने की सुविधा मिलती है।
आप फोटो, वीडियो, PDF और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं। जरूरी फाइलों को अपने पास रखने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल व्यक्तिगत स्टोरेज की तरह भी किया जा सकता है।
इसके अलावा, फोटो और वीडियो को HD क्वालिटी में या फाइल के रूप में उनकी ओरिजिनल क्वालिटी में भेजने का विकल्प भी मिलता है।
4. WhatsApp Channels से पाएं जरूरी अपडेट
अगर आप अलग-अलग न्यूज या अपडेट्स के लिए कई ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो WhatsApp Channels आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
आप अपनी पसंद के न्यूज पोर्टल, ब्रांड, संस्थान या किसी खास विषय से जुड़े चैनल को फॉलो कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित चैनलों से महत्वपूर्ण अपडेट और खबरें सीधे WhatsApp पर मिल सकती हैं।

5. WhatsApp को बनाएं Personal Notes App
WhatsApp को आप अपनी निजी नोटबुक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने लिए एक ग्रुप बनाकर उसमें केवल खुद को रखें और उसका नाम 'Notes' या अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं।
इसमें आप सेव कर सकते हैं:
जरूरी टेक्स्ट और जानकारी
फोटो और वीडियो
ऑडियो रिकॉर्डिंग
डॉक्यूमेंट और अन्य फाइलें
महत्वपूर्ण लिंक
इस तरह जरूरी चीजें एक ही जगह पर आसानी से मिल सकती हैं।
