WhatsApp Update- WhatsApp का ऐसा फिचर, जिससे बिना अकाउंट बनाए भी कर सकते हैं कॉल
दोस्तो व्हाट्सएप आज के आधुनिक युग का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैं, जिसके 4 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, जिनको व्हाट्सएप कई फीचर देता हैं, ऐसा ही एक फीचर हैं, 'गेस्ट कॉलिंग' जो ऑडियो और वीडियो कॉल को और भी आसान बना रहा है। इस फीचर की मदद से, जिन लोगों के पास WhatsApp अकाउंट नहीं है, वे भी एक शेयर किए गए लिंक के ज़रिए कॉल में शामिल हो सकते हैं। WhatsApp ने बताया है कि इस फीचर को ऑनलाइन मीटिंग, क्लास और ग्रुप चर्चाओं के लिए बातचीत को आसान बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। आइए जानते हैं इसको कैसे करना हैं इस्तेमाल-

WhatsApp गेस्ट कॉलिंग की मुख्य बातें:
WhatsApp अकाउंट की ज़रूरत नहीं: जिन्हें आमंत्रित किया गया है, वे बिना अकाउंट बनाए ही कॉल में शामिल हो सकते हैं।
मुफ्त कॉल: यूज़र बिना किसी शुल्क के गेस्ट कॉल कर सकते हैं।
कोई समय सीमा नहीं: कॉल की कोई तय समय सीमा नहीं होगी।
32 लोगों तक की सुविधा: इसमें व्यक्तिगत और ग्रुप कॉल दोनों की जा सकती हैं, जिसमें मेहमानों (guests) को मिलाकर अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: गेस्ट कॉल भी सामान्य WhatsApp कॉल की तरह ही एन्क्रिप्शन सुरक्षा से सुरक्षित होंगी।
होस्ट की मंज़ूरी: कॉल में शामिल होने से पहले मेहमानों को होस्ट की अनुमति का इंतज़ार करना होगा।
WhatsApp का गेस्ट कॉलिंग फीचर कैसे इस्तेमाल करें
गेस्ट कॉल लिंक बनाना और उसे शेयर करना बहुत आसान है। हालाँकि, ये लिंक केवल वही लोग बना सकते हैं जिनके पास WhatsApp अकाउंट है
गेस्ट कॉल शुरू करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
अपने डिवाइस पर WhatsApp खोलें।
'कॉल्स' (Calls) टैब पर जाएँ।
कॉल लिंक बनाने के लिए '+' आइकन पर टैप करें।
इस लिंक को उन लोगों के साथ शेयर करें जिन्हें आप आमंत्रित करना चाहते हैं।

मेहमान अपने कंप्यूटर पर किसी सपोर्टेड वेब ब्राउज़र में लिंक खोल सकते हैं, अपना नाम दर्ज कर सकते हैं और कॉल में शामिल होने के लिए अनुरोध (request) भेज सकते हैं।
कॉल में शामिल होने से पहले, होस्ट को उनके अनुरोध को मंज़ूरी देनी होगी।
एक बार मंज़ूरी मिल जाने पर, मेहमान बिना WhatsApp पर साइन अप किए बातचीत में शामिल हो सकते हैं।
गेस्ट की एंट्री पर होस्ट का पूरा कंट्रोल होगा
WhatsApp ने कुछ सुरक्षा उपाय जोड़े हैं, जिससे होस्ट यह तय कर सकता है कि कॉल में कौन शामिल होगा। जब मेहमान आमंत्रण लिंक (invitation link) खोलते हैं, तो वे एक 'वेटिंग रूम' (waiting room) में चले जाते हैं, जहाँ से होस्ट उनकी एंट्री को मंज़ूरी देता है
अगर ज़रूरत पड़े, तो होस्ट किसी भी समय चल रही कॉल से किसी मेहमान को हटा भी सकता है।
गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले लोगों पर कुछ पाबंदियाँ (restrictions) होंगी। वे अन्य प्रतिभागियों के फ़ोन नंबर नहीं देख पाएंगे, संदेश नहीं भेज पाएंगे, और न ही कॉल में किसी और को आमंत्रित कर पाएंगे। ये उपाय गोपनीयता बनाए रखने और अनधिकृत पहुंच को रोकने के लिए किए गए हैं
स्क्रीन शेयरिंग, इमोजी और अन्य सुविधाएं
गेस्ट कॉलिंग में कई इंटरैक्टिव सुविधाएं होंगी, जिससे ऑनलाइन बातचीत और भी आसान हो जाएगी। प्रतिभागी अपनी कंप्यूटर स्क्रीन शेयर कर सकेंगे, थंब्स-अप या हार्ट जैसे इमोजी का इस्तेमाल करके प्रतिक्रिया दे सकेंगे, और 'रेज़ हैंड' (हाथ उठाना) विकल्प का उपयोग करके बता सकेंगे कि वे कुछ बोलना चाहते हैं।
ये सुविधाएं विशेष रूप से इनके लिए उपयोगी हो सकती हैं:
ऑनलाइन कक्षाएं और शैक्षिक सत्र
ऑफिस की बैठकें और पेशेवर चर्चाएं
रिमोट टीमवर्क और प्रेजेंटेश
समूह बातचीत और सहयोगी प्रोजेक्ट
व्हाट्सएप की गूगल कैलेंडर और आउटलुक के साथ एकीकरण की योजना
व्हाट्सएप ने 2026 के अंत तक गेस्ट कॉलिंग को गूगल कैलेंडर और माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के साथ जोड़ने की योजना की भी घोषणा की है।
इस घोषणा के अनुसार, उपयोगकर्ता संबंधित व्हाट्सएप प्लगइन इंस्टॉल करके और अपने खातों को जोड़कर, सीधे इन कैलेंडर सेवाओं के माध्यम से कॉल लिंक बना सकेंगे।
कैलेंडर इवेंट के जरिए आमंत्रित लोग कॉल में शामिल हो सकेंगे, भले ही उनके पास व्हाट्सएप खाता न हो। इस एकीकरण से मीटिंग शेड्यूल करना और प्रतिभागियों को आमंत्रित करना और भी आसान हो जाएगा।
