WhatsApp Update- व्हाट्सए पर ही हो जाएगी EPFO पासबुक डाउनलोड, ये रहा तरीका

 
WhatsApp Update- व्हाट्सए पर ही हो जाएगी EPFO पासबुक डाउनलोड, ये रहा तरीका दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं तो आपको प्रोविडेंट फंड के बारें में पता ही होगा, जो हर महीने आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा कटता है,  ऐसे लोगो के लिए खुशखबरी हैं, अब अपने PF खाते का बैलेंस चेक करने या ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप WhatsApp के जरिए भी बेलेंस चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स WhatsApp से EPFO की सेवाएं कैसे प्राप्त करें? EPFO की WhatsApp सेवा इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WhatsApp खोलें। EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 87964 41800 पर Hi लिखकर मैसेज भेजें। इसके बाद आपको EPFO की ओर से वेलकम मैसेज मिलेगा। अब अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें। भाषा चुनने के बाद स्क्रीन पर EPFO की विभिन्न सेवाओं के विकल्प दिखाई देंगे। अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित विकल्प चुनकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप EPFO के आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट पर साझा किए गए पोस्टर में मौजूद QR कोड को स्कैन करके भी इस सेवा तक पहुंच सकते हैं। WhatsApp से EPF पासबुक कैसे डाउनलोड करें? अगर आप अपने PF खाते में जमा रकम और उसमें हुए लेन-देन की जानकारी देखना चाहते हैं, तो WhatsApp के जरिए पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91 87964 41800 पर Hi लिखकर मैसेज भेजें। अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। उपलब्ध विकल्पों में से Download Passbook पर क्लिक करें। अगर आपके पास एक से ज्यादा UAN हैं, तो संबंधित UAN का चयन करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी EPF पासबुक डाउनलोड हो जाएगी। डाउनलोड की गई पासबुक PDF फॉर्मेट में होगी और पासवर्ड से सुरक्षित रहेगी। पासबुक खोलने के लिए उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करना होगा। WhatsApp से PF बैलेंस कैसे चेक करें? PF खाते में कितनी रकम जमा है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए भी WhatsApp सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। EPFO के WhatsApp नंबर पर Hi मैसेज भेजें। अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले PF Balance विकल्प को चुनें। आगे दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसके बाद आपको अपने PF खाते के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। अगर आप खाते के पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखना चाहते हैं, तो PF Balance की जगह 5 Transactions विकल्प चुन सकते हैं। UAN क्या होता है? UAN यानी Universal Account Number एक 12 अंकों का स्थायी नंबर होता है, जिसे EPFO अपने सदस्यों को जारी करता है। नौकरी बदलने पर कर्मचारी का नया PF खाता भी इसी UAN से लिंक किया जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करने के दौरान बने PF खातों को एक ही UAN के माध्यम से मैनेज करना आसान हो जाता है।

दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं तो आपको प्रोविडेंट फंड के बारें में पता ही होगा, जो हर महीने आपकी सैलरी से प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा कटता है,  ऐसे लोगो के लिए खुशखबरी हैं, अब अपने PF खाते का बैलेंस चेक करने या ट्रांजैक्शन की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। अब आप WhatsApp के जरिए भी बेलेंस चेक कर सकते हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

WhatsApp Update- व्हाट्सए पर ही हो जाएगी EPFO पासबुक डाउनलोड, ये रहा तरीका

WhatsApp से EPFO की सेवाएं कैसे प्राप्त करें?

EPFO की WhatsApp सेवा इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WhatsApp खोलें।

EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 87964 41800 पर Hi लिखकर मैसेज भेजें।

इसके बाद आपको EPFO की ओर से वेलकम मैसेज मिलेगा।

अब अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।

भाषा चुनने के बाद स्क्रीन पर EPFO की विभिन्न सेवाओं के विकल्प दिखाई देंगे।

अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित विकल्प चुनकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप EPFO के आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट पर साझा किए गए पोस्टर में मौजूद QR कोड को स्कैन करके भी इस सेवा तक पहुंच सकते हैं।

WhatsApp से EPF पासबुक कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप अपने PF खाते में जमा रकम और उसमें हुए लेन-देन की जानकारी देखना चाहते हैं, तो WhatsApp के जरिए पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91 87964 41800 पर Hi लिखकर मैसेज भेजें।

अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।

उपलब्ध विकल्पों में से Download Passbook पर क्लिक करें।

अगर आपके पास एक से ज्यादा UAN हैं, तो संबंधित UAN का चयन करें।

इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी EPF पासबुक डाउनलोड हो जाएगी।

डाउनलोड की गई पासबुक PDF फॉर्मेट में होगी और पासवर्ड से सुरक्षित रहेगी। पासबुक खोलने के लिए उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल करना होगा।

WhatsApp Update- व्हाट्सए पर ही हो जाएगी EPFO पासबुक डाउनलोड, ये रहा तरीका

WhatsApp से PF बैलेंस कैसे चेक करें?

PF खाते में कितनी रकम जमा है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए भी WhatsApp सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

EPFO के WhatsApp नंबर पर Hi मैसेज भेजें।

अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।

स्क्रीन पर दिखाई देने वाले PF Balance विकल्प को चुनें।

आगे दिए गए निर्देशों का पालन करें।

इसके बाद आपको अपने PF खाते के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

अगर आप खाते के पिछले पांच ट्रांजैक्शन देखना चाहते हैं, तो PF Balance की जगह 5 Transactions विकल्प चुन सकते हैं।

UAN क्या होता है?

UAN यानी Universal Account Number एक 12 अंकों का स्थायी नंबर होता है, जिसे EPFO अपने सदस्यों को जारी करता है। नौकरी बदलने पर कर्मचारी का नया PF खाता भी इसी UAN से लिंक किया जाता है।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करने के दौरान बने PF खातों को एक ही UAN के माध्यम से मैनेज करना आसान हो जाता है।